फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tazia julus

कर्बला घाट पर ताजिये हुए सपुर्दे खाक, इमाम हुसैन की सादाओं में गूंजा शहर

Wed, 11 Sep 2019 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
tazia julus
मोहर्रम के दिन सदन शाह दरगाह से ताजिया निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : LALITPUR
इमाम हुसैन की सदाओं में गूंजा शहर
विज्ञापन

ललितपुर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मंगलवार को विभिन्न मुहल्लों से निकाले 50 से ज्यादा ताजिये सांप्रदायिक सौहार्द के बीच कर्बला घाट पर सुपुर्दे खाक किए गए। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मंगलवार को चौकीपुरा इमाम चौक से ताजिये व बुर्राक उठाये गए। यहां पर नदीपुरा, रावतयाना व गोविंद नगर आदि क्षेत्र के ताजिया एकत्रित हुए। उधर, मुहल्ला नेहरू नगर, सदनशाह आदि स्थानों के ताजिये एकत्रित होकर पानी की बड़ी टंकी के पास पहुंचे। यहां मुहल्ला अजीतापुरा, घुसयाना, कसाई मंडी आदि क्षेत्रों के ताजिये भी जुलूस में शामिल हुए। घंटाघर प्रांगण में पहुंचने पर अन्य स्थानों के ताजिये जुलूस में सम्मिलित हुए। विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने तलवार बाजी सहित अन्य हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। कारनामों को देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। मातमी धुनों के बीच ताजिये घंटाघर से वीर सावरकर चौक पहुंचे। यहां पर मुहल्ला नदीपुरा, इमाम चौक सहित अन्य जगहों के सभी ताजिये जुलूस की शक्ल में बदल गए। जुलूस में ताजिये तालाबपुरा, डोड़ाघाट रोड होते ताजिया कर्बला घाट पहुंचे। यहां रीतिरिवाज के साथ ताजिये व बुर्राक सुपुद-ए-खाक किए गए। आयोजन में नायब शहर पेश इमाम हाजी मो. इलयास,जिला मुस्लिम एसोसियेशन के सदर असलम कुरैशी, अजीज कुरैशी, अबरार अली, प्रेस क्लब पूर्व महामंत्री मोहम्मद नसीम, रिजवान उज्जमा, शाकिर अली, नवाब बक्स, मुस्तफ़ा,समद खान, आसिफ कुरैशी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसपी कैप्टन एमएम वैग, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार मुहल्ला नेहरू नगर में मस्जिद से बड़े ही धूमधाम से ढोलों की गूंज के साथ ताजिया को निकाला गया। ताजिया मस्जिद से उठकर नेहरू नगर की पूरी गलियों में घूमते हुये स्टेशन रोड होते हुए वर्णी चौराहा होते हुए घंटाघर से करबला शरीफ के लिए निकल पड़े। सुन्नी मोहम्मदी अखाड़ा नेहरू नगर के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शको को मुंह में उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर सुन्नी मोहम्मदी अखाड़ा के मुख्य उस्ताद रियाज मंसूरी, उप उस्ताद कमरुद्दीन कम्मू, वहीद खां, साहिद, जावेद, शहीद, आसिफ, रिजवान खान, जानू , इरमान, सोहिल, छोटू , अमन, जीशान ,अली, अस्सू , मन्नार, फैजान, गुड्डू , शाहरुख, सलमान, आदिल, शाकिर, हारुन खां, विवेक दरौनिया पूर्व पार्षद आदि का विशेष सहयोग रहा। घंटाघर प्रांगण में या हुसैन अल मदद कमेटी ने लंगर बांटा। अन्य जगहों पर भी लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed