फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   taxi chalak start travel in dangerous condition

जान जोखिम में डालकर यात्रा करा रहे टैक्सी चालक

Sat, 21 Sep 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
taxi chalak start travel in dangerous condition
लोडिंग वाहन पर बैठे यात्री - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नए मोटर यान अधिनियम लागू होने के बाद भी टैक्सियां फर्राटा भर रही हैं। शुक्रवार को राजघाट मार्ग पर एक टैक्सी पर तो लटककर सफर करते दिखे। टैक्सी चालकों को चालान का भी भय नहीं है जबकि पुलिस सिर्फ बाइक सवारों को ही पकड़ रही है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों को रोकने के मकसद से शासन ने मोटर यान अधिनियम 2019 लागू कर दिया है जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों से दो गुना जुर्माना राशि बढ़ाई गई है। इसके बाद भी कई वाहन चालक अधिक कमाई के चक्कर में नियमों को ताक पर रखकर नियमों की अनदेखी कर लोगों की जान से खिलवाड़ कर यात्रा करा रहे हैं। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को राजघाट मार्ग पर देखने को मिला। टैक्सी में सामान में सामान के साथ लोग लटककर चल रहे थे। मालूम हो कि
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ललितपुर महरौनी मार्ग पर एक टैक्सी गाय के बछड़े से टकराकर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा टैक्सी में सवार अन्य लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इससे किसी भी टैक्सी चालक व जिम्मेदार अधिकारियों ने सबक नहीं लिया है जिससे आए दिन सड़कों पर सवारियों को ठूंस - ठूंस कर यात्रा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक परिवहन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि लोडिंग गाड़ियों व सवारी टैक्सी में अधिक सवारियों को बैठाने का मामला संज्ञान में आया है जिसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed