{"_id":"5f0caa838ebc3e63ac047559","slug":"tanisha-dipali-topper-taldehate-news-jhs171461197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनिशा और दीपाली ने फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनिशा और दीपाली ने फहराया परचम
विज्ञापन
कैप्सन - 4- तनिशा पुरोहित 95.2 फीसदी
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) में 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय तालबेहट का 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार शत - प्रतिशत रहा। छात्रा तनिशा ने 95.2 प्रतिशत और दीपाली ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग में पहला और दूसरा स्थान पाया।
सोमवार को सीबीएसई के परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट देखने के लिए जुट गए। लेकिन काफी देर तक इंटरनेट ने काम नहीं किया, इस कारण परीक्षार्थियों को अपना परीक्षा परिणाम को जानने के लिए परेशान होना पड़ा। देर शाम अपना-अपना रिजल्ट देखने के बाद सफल छात्र- छात्राएं खिलखिला उठे। विद्यालय का इस बार का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। कॉमर्स में अंशिका गुप्ता ने पहला और श्रेया पाठक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अच्छे अंक प्राप्त होने पर कार्यवाहक प्राचार्य एचके साहू ने छात्र, छात्राओं एवं अध्यापकों को बधाई दी है।
------------------------
ये हैं तालबेहट के होनहार
तनिशा पुरोहित-95.2 फीसदी
दीपाली पटैरिया -95 फीसदी
अंशिका गुप्ता-92 फीसदी
श्रेया पाठक-91 फीसदी
ट्यूशन के बिना की पढ़ाई
इंटरमीडिएट गणित में बिना ट्यूशन के गणित विषय के साथ 95.2 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा तनिशा पुरोहित ने बताया कि घर पर लगभग पांच घंटे पढ़ाई करती थी। वह आईएएस बनना चाहती हैं। सफलता को श्रेय अपने परिजनों एवं अध्यापकों को दिया है। हाईस्कूल की परीक्षा भी 87 फीसदी अंक से पास की थी।
विज्ञापन
छह घंटे नियमित पढ़ाई की
इंटरमीडिएट गणित से 95 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दीपाली ने बताया कि वह विद्यालय के अलावा छह घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता- पिता और अध्यापकों को दिया। उन्होंने बताया कि वह यूपीएससी के माध्यम से देश सेवा करना चाहती हैं।
आईएएस बनना चाहती हूं
इंटरमीडिएट कामर्स में 92 फीसदी अंक से विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंशिका का कहना है कि वह प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थी। वह ट्यूशन भी पढ़ती थी। अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता और अध्यापकों को दिया है। वह आगे आईएएस बनना चाहती है।
पापा का सपना पूरा किया
कामर्स में 91 फीसदी अंक प्राप्त करके विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रेया का कहना है कि मैं विद्यालय के अलावा तीन घंटे नियमित घर पर पढ़ाई करती थी। सफलता का श्रेय अपनी मां और अध्यापकों को दिया है। उन्होंने कहा कि आगे एमबीए करने अपना भविष्य बनाना चाहती हूं। श्रेया ने कहा उसने अच्छे नंबर पाकर अपने पापा का सपना पूरा किया है।

कैप्सन - 5- दीपाली पटैरिया इंटरमीडिएट गणित से 95 फीसदी- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - 6- अंशिका गुप्ता कामर्स में 92 फीसदी- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - श्रेया पाठक कामर्स में 91 फीसदी अंक- फोटो : TALDEHATE