फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tamancha pe video viral

Lalitpur Crime: तमंचा लेकर ग्रामीण ने प्रधान को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पकड़ा

Sat, 13 Aug 2022 02:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 02:03 AM IST
सार

ललितपुर के पटसैमरा गांव में प्रधान की बात से नाराज ग्रामीण ने घर से तमंचा निकालकर धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
tamancha pe video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटसैमरा में तमंचा हाथ में लेकर प्रधान को धमकाने का वीडियो वायरल होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम पटसैमरा में एक ग्रामीण प्रधान की किसी बात से नाराज हो गया और वह अपने घर से तमंचा निकालकर घर के बाहर आ गया और हाथ में तमंचा लेते हुए प्रधान को धमकाते हुए जाने लगा। यह देख परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह परिजनों को धक्का देकर जाने का प्रयास करता है, जबकि परिजन उसे रोक रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उक्त घटना के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करते हुए उसे ग्राम मिर्चवारा से ग्राम अनौरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम पटसैमरा निवासी संतोष सिंह उर्फ कल्लू उर्फ पारीक्षत सिंह पुत्र सुम्मेर सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया। उससे तमंचा का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed