फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   talbehat devlopment

सही ब्रिक्स बिछवाने की मांग,

Mon, 01 May 2017 01:08 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 01 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
talbehat devlopment
प्रशासन - फोटो : amar ujala
गांव में सड़क के किनारे ग्राम सभा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य के तहत सड़क के किनारे ब्रिक्स बिछाने का कार्य चल रहा है। इसमें एक स्थान पर सड़क के लेवल से अधिक ऊंचाई पर बिछाने पर जनता ने ग्राम प्रधान की शिकायत की। बाद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने उस काम को बंद करा दिया।
विज्ञापन



जनता की शिकायत थी कि सड़क से ऊंचाई में ईंटें बिछाने से बरसात में सड़क का पानी नालियों में न जाकर सड़क पर भरेगा। इससे सड़क खराब होगी और जलभराव के चलते लोगों को वाहनों निकलते समय भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। इसके अलावा लेवल में पेवर न लगने से सड़क के किनारें चलना मुसीबत भरा होगा। जनता की शिकायत पर  ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौके पर गए और हकीकत को देखा। इसके बाद उन्होंने मजदूरों की जमकर क्लास लगाई और उस स्थान के काम को तत्काल बंद करवा दिया।
विज्ञापन


सही कार्य न होने पर रुकवा दिया कार्य: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि
कड़ेसराकलां। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवींद्र कुमार अगरिया से बात कर उनका पक्ष लिया तो उनका कहना था कि ग्रामीणों की जानकारी के बाद वह स्वयं मौके पर गए। एक जगह मजदूरों द्वारा सड़क के लेबल पर पेवर न बिछाने के कारण उस काम को रोक दिया गया है। सही तरीके से कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों की भावना का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नालियों में कट बना कर पानी का बहाव भी नालियों की ओर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed