फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Taking lift from bike driver, knife on throat, looted cash and mobile

Lalitpur News: बाइक चालक से लिफ्ट लेकर गले पर लगाया चाकू, लूट ले गए नकदी व मोबाइल

Tue, 11 Jul 2023 12:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 11 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Taking lift from bike driver, knife on throat, looted cash and mobile
- नेहरू महाविद्यालय के पीछे हाईवे पर तीन बदमाशों ने दिया दुस्साहसिक वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के पास तीन बदमाशों ने लिफ्ट लेकर चाकू के बल पर बाइक चालक से लूट की घटना को अंजाम दिया और धमकाते हुए फरार हो गए। चाकू हाथ में लगने से घायल बाइक चालक का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम पड़वां निवासी राहुल अहिरवार निजी कंपनी में कार्यरत हैं। राहुल का ऑफिस पार्श्वनाथ कॉलोनी में है। रविवार रात्रि वह बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह नेहरू महाविद्यालय के पीछे स्थित हाईवे पर पहुंचे ही थे कि यहां खड़े तीन युवकों ने बाइक को हाथ का इशारा करके रोका। उन्होंने बाइक रोक दी।
विज्ञापन

युवकों ने एक युवक को आगे तक बाइक पर बैठाकर छोड़ देने की बात कहते हुए लिफ्ट देने की बात कही। जिस पर उसने युवक को बाइक पर बैठा लिया। अभी वह हाईवे पर कुछ दूरी पर सुनसान एरिया में पहुंचे ही थे कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर चाकू रख दिया और धमकाते हुए बाइक रोक देने को कहा। उसने बाइक को रोका तो उसके दो साथी भी वहां पर पीछे से आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू गले पर लगाने से जब उसने चाकू को पकड़ा तो उसके हाथ की अंगुलियां कट गई थी। तीनों बदमाशों ने राहुल की जेब में रखे तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए। किसी प्रकार राहुल पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने राहुल का जिला अस्पताल में इलाज कराया।


लूट ने खोली हाईवे पेट्रोलिंग की पोल
हाल ही में डीआईजी ने पुलिस को हाईवे पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। रविवार को हाईवे पर हुई इस वारदात ने पुलिस की हाईवे पर पेट्रोलिंग की पोल खोल दी है।
बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed