फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sword fighting training to daughters

शिविर में बेटियां सीख रही तलवार चलाना

Tue, 23 Mar 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
sword fighting training to daughters
दुर्गावाहनी रैजीमेंट के शिविर में तलवार चलाना सीखती बालिकाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्री रामराजा व्यायामशाला द्वारा पिछले 15 दिनों से दुर्गा वाहिनी रेजीमेंट के प्रशिक्षण शिविर में बेटियों को आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी, लाठी चलाना सहित अनेक शस्त्रों को चलाने का हुनर सिखाया जा रहा है। इस दौरान बालिकाओं द्वारा अस्त्र-शस्त्रों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया, इसे देख उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, समाजसेवी संजय जैन, राजू सेठ एवं नेहरू महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राम कुमार सोनी उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि व्यायामशाला द्वारा बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वह सराहनीय कार्य है। इससे बेटियां न सिर्फ खुद सुरक्षित होंगी बल्कि राष्ट्र की रक्षा करने में भी सक्षम हो सकेगी। रजनी साहू द्वारा 51000 रुपये एवं संजय जैन राजू सेठ द्वारा 11000 रुपये का सहयोग व्यायामशाला को प्रदान किया गया। व्यायाम शाला के अध्यक्ष मनीष जैन (मंगू पहलवान) ने बताया कि शीघ्र ही दुर्गा वाहिनी रेजीमेंट का भव्य वार्षिक उत्सव भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed