फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Swings are inviting disaster, flaws revealed in investigation

Lalitpur News: आपदा को आमंत्रण दे रहे झूले, जांच में सामने आईं खामियां

Thu, 04 Apr 2024 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Swings are inviting disaster, flaws revealed in investigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सदनशाह की मजार पर उर्स के मौके पर आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इन झूलों का संचालन मानकों को ताक पर रख किया जा रहा है। जिला प्रशासन की जांच में यह तथ्य उजागर हुआ है। हालांकि रिपोर्ट अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जांच में बहुत खामियां पाई गई हैं।
जिला प्रशासन ने आपदा के इंतजामों को लेकर उर्स मेले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कराई। सूत्रों के अनुसार जो झूले संचालित किए जा रहे हैं, उनके पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। झूलों का फिटनेस प्रमाणपत्र भी नहीं है। आग लगने की स्थिति में वहां न तो बालू का ढेर है न अग्निशमन यंत्र। पानी की भी व्यवस्था नहीं है, जबकि कई झूले करीब तीस फिट ऊंचाई तक के लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं खाद्य सामग्री की दुकानों पर बड़ी-बड़ी भट्ठियों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन यहां भी अग्निशमन यंत्र नहीं हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जांच कर रिपोर्ट भेजी है। आपदा विशेषज्ञ ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी के सुपुर्द की है। आपदा विभाग व जिला प्रशासन इस जांच रिपोर्ट को गुप्त रखे है। इसका एक कारण यह माना जा रहा है कि मेला सिर्फ बुधवार तक है, इसलिए इसमें कोई व्यवधान न आए। अगले साल होने वाले उर्स मेले के लिए गाइडलाइन जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अग्निशमन विभाग की एनओसी के साथ पीडब्लूडी के जांच प्रमाण पत्र के आधार पर मेले की अनुमति दी गई है। अगर गलत दस्तावेज लगाए हैं तो इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी।

चंद्रभूषण प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सदर।
-------------------
आपदा प्रबंधन को वहां हीट वेब का कैंप लगाने के लिए कहा गया था। उन्हें जांच के लिए कोई निर्देश नहीं दिए गए। आपदा विशेषज्ञ कोई अधिकृत जांच एजेंसी नहीं है।-अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed