{"_id":"65f89763657a0c43b70f5294","slug":"survey-started-for-laying-pipelines-to-provide-water-to-every-home-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-112037-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का सर्वे प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का सर्वे प्रारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अमृत योजना 0.2 का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। पेयजल संकट ग्रस्त मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे पूर्ण होने के बाद नगर में 176.64 किलोमीटर तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे लोगों के घर-घर तक पानी पहुंचेगा।
शहर में लगभग आधा दर्जन मोहल्लों में अब तक पानी की पाइपलाइन नहीं बिछ पाई है। पिसनारी, रामनगर, रावतयाना, हाईवे के दूसरी ओर, आरएमवी कॉलोनी क्षेत्र, शांतिनगर, शिवनगर के अलावा रैदासपुरा, विष्णुपुरा, खिरकापुरा में पेयजल आपूर्ति लंबे समय से बाधित है। इन क्षेत्रों में हैंडपंप मात्र एक सहारा है। जल निगम ने 23665 परिवारों को पानी की सुविधा के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन ने 143 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दे दी थी। कार्य शुरू कर दिया गया है। तालाबपुरा क्षेत्र में बड़ी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अब घर-घर पानी पहुंचाने के लिए मोहल्लों व गलियों में पाइपलाइन बिछाने को सर्वे चालू हो गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सर्वे पूर्ण होने के बाद पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
-- -
अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत घर-घर पानी पहुंचाने को गली व मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सर्वे चल रहा है।
- मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, शहरी