फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Survey started for construction of bulk drug park

Lalitpur News: बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के लिए सर्वे शुरू

Fri, 02 Feb 2024 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Survey started for construction of bulk drug park
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के लिए स्थलीय सर्वे प्रारंभ हो गया है। कानपुर से आए अभियंता स्थानीय सर्वे कर इसका नक्शा तैयार करेंगे। यूपीसीडा ने पार्क के निर्माण को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। महरौनी क्षेत्र में ग्राम सैदपुर में 1475 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण किया जा रहा है।

शासन ने यहां बल्क ड्रग पार्क की योजना स्वीकृत की है। इस पार्क निर्माण की जिम्मेदारी यूपीसीडा को सौंपी गई है। यूपीसीडा फार्मा पार्क तैयार करने के लिए कार्य तेजी से शुरू है। प्रथम चरण में पांच सौ एकड़ में कार्य किया जाना है। यहां विभाग के इंजीनियरों ने स्थानीय सर्वे प्रारंभ कर दिया है। जल्द ही इस पार्क को मूर्त रूप दे दिया जाएगा। सर्वे के बाद यहां का विधिवत नक्शा जारी किया जाएगा। इसके बाद प्लाट फार्मा कंपनियों को आवंटित किए जाएंगे। बल्क ड्रग पार्क के लिए 1472 एकड़ भूमि को चयनित किया गया है। तहसील मड़ावरा के सैदपुर 426 एकड़, गड़ोलीकलां में 249 एकड़, तहसील महरौनी की अंतर्गत ग्राम लरगन की 239 एकड़, करौदा में 116 एकड़ व रामपुर में 441 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। प्रथम चरण में पांच एकड़ भूमि पर विकास कार्य किए जाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
विज्ञापन

--------------
कानपुर के इंजीनियरों की टीम ने स्थलीय सर्वे प्रारंभ कर दिया है। इसके बाद अन्य विकास कार्य का खाका तैयार किया जाएगा।
संदीप कुमार, रीजनल मैनेजर यूपीसीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed