फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sumya mbbs topper

सौम्या ने एमबीबीएस में बीयू किया टॉप

Sat, 01 May 2021 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
sumya mbbs topper
ललितपुर। विकासखंड तालबेहट अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुरमाई के शिक्षक देवेश शर्मा की पुत्री सौम्या तिवारी ने वर्ष 2020-21 के एमबीबीएस की फाइनल परीक्षा में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में अध्ययनरत सौम्या ने लगातार चार साल अपनी कक्षा में टॉप कर चार स्वर्ण पदक भी प्राप्त किए हैं। सौम्या की छोटी बहन मानसी तिवारी आईआईटी धनबाद से बीटेक कर रही हैं। सौम्या की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता अरुणा व देवेश शर्मा के अलावा शिक्षक समाज ने भी उन्हें बधाई और आशीर्वाद दिया है। पिता देवेश शर्मा ने बताया कि सौम्या शुरुआत से ही मेधावी है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक से की है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वहीं, नीट 2016 में ऑल इंडिया लेवल से चयन हुआ था, इसमें उन्होंने प्रदेश की मेरिट में 1225 रैंक प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed