फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Summer camps will be held in schools for one week from June 5.

Lalitpur News: विद्यालयों में पांच जून से एक सप्ताह तक लगेंगे समर कैंप

Fri, 31 May 2024 03:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Summer camps will be held in schools for one week from June 5.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में इको क्लब के माध्यम से होने वाली गतिविधियाें के लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल नामित किया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक सप्ताह तक समर कैंप आयोजित होंगे। छात्रों को पर्यावरण के बारे में और उसके संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून से एक सप्ताह तक परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं में पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिए उनके मध्य वाद-विवाद, पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। छात्रों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी जाएगी। पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों और परियोजनाओं को अपनाने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से विद्यालयों में इको क्लब बनाए जाने हैं। क्लब के माध्यम से छात्र अपने माता-पिता, आस-पड़ोस व लोगोंं को स्वस्थ पर्यावरण के बारे में जागरूक करेंगे। बीएसए हरिकेश यादव ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस से एक सप्ताह तक स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रध्यानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed