{"_id":"5e5ea3228ebc3eeb3e6e0880","slug":"sucide-note-wrote-disturb-our-person-after-that-doin-sucide-lalitpur-news-jhs161641014","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में लिखा, अपनों से तंग आकर कर रहा हूं खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट में लिखा, अपनों से तंग आकर कर रहा हूं खुदकुशी
विज्ञापन
मृतक के मकान के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीते रोज ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट से नया मोड़ आ गया है। हालांकि, अब तक इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है। बरामद सुसाइड नोट में उसने अपने एक पुत्र की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
रेलवे मालगोदाम के पास बीते रोज रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक वृद्घ की मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त हजारीलाल स्कूल के पास देवगढ़ रोड़ नेहरु नगर निवासी दल्लू अहिरवार (63) पुत्र गनपत के रुप में हुई थी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में नया मोड़ आ गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने बताया कि उसका पुत्र आए दिन जमीन, मकान व पैसे मांगता है और न देने पर मारपीट कर प्रताड़ित करता है। वह पुत्र की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।
दूसरी ओर, एक शिकायती पत्र की चर्चा है कि मृतक ने 28 फरवरी को कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया था, इसमें बताया था कि उसका एक पुत्र परेशान करता है। मकान, जमीन और पैसे की मांग करता है। विरोध करने पर लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने को आमादा हो जाता है। जमीन, घर व पैैसे देने की मांग कर रहा है। मकान बेचकर पैसे देने को कह रहा है, न देने पर धमकाता है। हालांकि, परिजन किसी भी प्रकार के आरोपों को नकार रहे हैं। मृतक के दो पुत्र हैं, जो मजदूरी करते हैं। मृतक वन निगम से सेवानिवृत्त था।
विज्ञापन
रेलवे मालगोदाम के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक वृद्घ की मौत होने के मामले में मृतक के पास से सोसाइड नोट मिलने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- कैप्टन एमएम बेग , पुलिस अधीक्षक
मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने एक पुत्र पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्र में बताया कि पुत्र की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। इस मामले में जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार सरोज , थानाध्यक्ष जीआरपी
मृतक दल्लू अहिरवार ने कोतवाली पुलिस को किसी भी प्रकार का शिकायती पत्र नहीं दिया।
- संजय कुमार शुक्ला ,प्रभारी निरीक्षक , शहर कोतवाली
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पिताजी ने आत्महत्या क्यों की, मुझे नहीं मालूम।
- भीकम अहिरवार, मृतक का पुत्र