{"_id":"604291b28ebc3e59096269c8","slug":"sub-inspecter-line-hazir-for-demand-money-lalitpur-news-jhs1901570143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा लेने व फर्जी मुकदमा में फंसाने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा लेने व फर्जी मुकदमा में फंसाने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
police.jpeg
- फोटो : police.jpeg
ललितपुर। थाना पाली के एक दरोगा को थाने लाकर रुपये मांगने व न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देना महंगा पड़ गया। मामले में एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर सीओ को मामले की जांच सौंपी है।
अंतर्गत कस्बा के मैन मार्केट निवासी अशोक कुमार सोनी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह एक सर्राफ व्यापारी है। साथ ही एक सरकारी देशी शराब की दुकान का ठेका भी है। चार मार्च को दोपहर 12 बजे दुकान की गली में कुछ लोग शराब के नशे में आए और आपस में झगड़ा करने लगे। जिस पर उनकी दुकान के सेल्समैन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर सभी लोग भाग गए। एक व्यक्ति मौके पर मिलने पर पुलिस उसे थाने ले आई। आरोप है कि थाने में पुलिस अधिकारी द्वारा हंगामा करने वाले व्यक्ति से ही सेल्समैन के खिलाफ ही रुपये और मोबाइल लेने का प्रार्थना पत्र लिखवा लिया। जिसके बाद पुलिस कर्मी सेल्समैन को थाने ले गए। जानकारी मिलने पर कारोबारी थाना पहुंचा। आरोप है वह पर सुविधा शुल्क लेकर राजीनामा करवा लिया। साथ ही धमकी दी कि प्रतिमाह पैसा न देने पर ठेका नहीं चला पाने की धमकी दी। साथ ही फर्जी मुकदमा में फंसाए जाने की धमकी दी है। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
वर्जन
मामले में संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को दी है। प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक