फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sub-Divisional Magistrate displeased upon seeing filth around the handpump.

Lalitpur News: बीना-आगासौद तीसरी रेल लाइन पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा गति परीक्षण सफल

Tue, 13 Oct 2026 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sub-Divisional Magistrate displeased upon seeing filth around the handpump.
आगासौद स्टेशन पर उपस्टेशन अधीक्षक से स्टेशन संचालन से संबं​धित तकनीकी सवाल करते रेल संरक्षा आयु
ललितपुर। मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त ई.श्रीनिवास ने बीना-आगासौद तीसरी रेल लाइन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने इस नवनिर्मित रेल लाइन पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गति परीक्षण भी किया। यह गति परीक्षण पूरी तरह सफल रहा।
विज्ञापन

रेलवे को बीना-आगासौद में तीसरी लाइन के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। यह रेल जुड़ाव और अवसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक कदम है। रेल संरक्षा आयुक्त ई.श्रीनिवास ने मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक मापदंड, संकेत प्रणाली, कांटे और क्रॉसिंग का परीक्षण किया। पुल-पुलिया और ओएचई लाइन जैसी तकनीकी व्यवस्थाएं भी जांची गईं। संरक्षा निरीक्षण के बाद गति परीक्षण किया गया। इस परीक्षण से ट्रैक की मजबूती और संकेत प्रणाली की दक्षता परखी गई। रेल संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। इस परियोजना से ट्रेनों के परिचालन में सुगमता आएगी। समयपालनता और परिवहन क्षमता में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

000000000000
आगासौद स्टेशन पर व्यवस्थाएं परखीं
रेल संरक्षा आयुक्त ई.श्रीनिवास ने आगासौद रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक के साथ स्टेशन की व्यवस्थाएं जांची। स्टेशन प्रबंधक कक्ष, बैटरी कक्ष और रिले कक्ष का जायजा लिया गया। उपस्टेशन अधीक्षक शांतनु से तकनीकी सवाल पूछे गए। शांतनु ने तकनीकी प्रक्रियाओं का संचालन करके भी बताया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अजीत सिंह यादव ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक अमन वर्मा ,वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता रश्मि गौतम,वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता टीआरडी आरके बघेल,वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता परिचालन धर्मेश कुमार,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, उपस्टेशन प्रबंधक शांतनु पुरोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed