फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students will be given practice before Nipun test

Lalitpur News: निपुण टेस्ट से पूर्व छात्रों को कराया जाएगा अभ्यास

Sun, 10 Nov 2024 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Students will be given practice before Nipun test
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एप के माध्यम से होने वाले निपुण मूल्यांकन टेस्ट से पूर्व परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को बच्चों को ओएमआर शीट पर अभ्यास कराया जाएगा। इस अभ्यास में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चे शामिल रहेंगे।
जनपद में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। जिनमें करीब 1.71 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसके साथ जनपद में छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। जिनमें 100-100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन विद्यालयों में बच्चों में सीखने की क्षमता को आसान बनाने के लिए शासन के निर्देश पर निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राओं को विषय सामग्री के जरिए शिक्षण कार्य कराया जाता है।
विज्ञापन

इसके साथ विद्यालयों को निपुण लक्ष्य हासिल करने की समय-सीमा भी निर्धारित की जाती है। निपुण लक्ष्य के तहत कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर को परखने के लिए परख एप के जरिये निपुण मूल्यांकन टेस्ट कराया जाता है। इस शैक्षिक सत्र में जनपद में 27 व 28 नवंबर को कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं का निपुण टेस्ट कराया जाना प्रस्तावित है। जिसको लेकर विद्यालयों में रूपरेखा बनाई जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शासन ने इस टेस्ट से पूर्व छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए बच्चों को ओएमआर शीट पर प्रत्येक शनिवार को अभ्यास कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को अभ्यास कराने के लिए सभी परिषदीय व कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed