Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students were taught the importance of self-enumeration and the census.

Lalitpur News: विद्यार्थियों को समझाया स्वगणना और जनगणना का महत्व

Sat, 28 Nov 2026 02:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 28 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Students were taught the importance of self-enumeration and the census.
ललितपुर। ग्राम खड़ोवरा स्थित पं. रुद्रनारायण त्रिवेणी शर्मा मेमोरियल हाईस्कूल में द्यार्थियों को स्वगणना और जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसमें छात्रों को जनगणना के उद्देश्यों और उसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रबंधक सुनील शर्मा ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि स्वगणना के तहत व्यक्ति स्वयं अपने और परिवार से जुड़ी निर्धारित जानकारियां दर्ज करता है। प्रधानाचार्य आशीष दीक्षित ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना का विकास होता है। इसके साथ ही उनमें नागरिक कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित होता है। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अनेक शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed