फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   students protest in collectrate

जीआईसी के छात्रों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 10 Aug 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
students protest in collectrate
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
ललितपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बैनर तले राजकीय इंटर कालेज के कई छात्रों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकेले राजकीय इंटर कालेज के 854 छात्रों के अंक मार्कशीट पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इससे उनके समक्ष दाखिले की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी ने डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि बीते दिनों यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया है। इसमें इंटरमीडिएट के 854 छात्रों का रिजल्ट रुक गया है। पता चला है कि कालेज ने छात्रों के पिछले वर्ष के अंक व प्रीबोर्ड परीक्षा के अंक बोर्ड नहीं भेजे, इस वजह से इस वर्ष का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। अब कालेज के लोग रिजल्ट पूरा कराने का आश्वासन दे रहे हैं। वहीं, अन्य कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में इन छात्रों को भविष्य अंधकारमय दिखाई देने लगा है। ज्ञापन पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, प्रदेश सचिव संजय जाटव, अनुराग सीरोठिया, आयुष नामदेव, आनंद, अर्पित, अमित कुमार, विवेक शर्मा, सिद्धार्थ जैन, कपिल सेन, ऋषि साहू, अभय साहू, मनीष निरंजन, दीपांश कौशिक, अभय पराशर, आकाश वाजपेई, विशाल झां, आदर्श जैन, राघव गंगेले, राहुल पाल, अनिल कुमार, मोनू, ताहिर, साहिल राठौर, आदेश राठौर, राहुल प्रसाद, मु. समीर, अरवाज खान, ऋषि रजक, जय सक्सेना, अमित कुमार, अमित रजक, शिवम आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed