फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students learned Chandrayaan model

Lalitpur News: छात्रों ने जाना चंद्रयान मॉडल

Sat, 24 Aug 2024 03:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Students learned Chandrayaan model
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नेशनल स्पेस-डे पर शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। शिक्षकों ने बच्चों को एलईडी के माध्यम से चंद्रयान मॉडल सहित अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग भी की और तरह-तरह की आकृति बनाई।
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूक करने के लिए नेशनल स्पेस डे मनाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौरा कलां, प्राथमिक विद्यालय निवाहो, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बालाढ़ाना, उच्च प्राथमिक विद्यालय मसौरा खुर्द सहित अन्य विद्यालयों में चंद्रयान मॉडल, इसरो की अंतरिक्ष उपलब्धियों जैसे आदित्य, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर व्याख्यान व प्रदर्शनी आयोजित की गई। एलईडी के माध्यम से ऑनलाइन छात्रों को अंतरिक्ष संबंधी विषयों पर जानकारी देते हुए संवाद किया। एनसीईआरटी द्वारा निर्मित चंद्रयान मॉड्यूल पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में कागज पर चंद्रयान सहित इसरो द्वारा निर्मित माॅडलों की आकृति बनाई। क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में नेशनल स्पेस-डे पर बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान व प्रौद्योगिकी के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed