फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students are turning away due to lack of teachers...Education is going down the drain.

Lalitpur News: शिक्षकों की कमी से मुंह मोड़ रहे छात्र...गर्त में जा रही शिक्षा

Sat, 04 May 2024 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students are turning away due to lack of teachers...Education is going down the drain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी है। जीजीआईसी में एलटी ग्रेड के नौ शिक्षकों में मात्र एक तैनात है तो प्रवक्ताओं के सभी आठ पद खाली पड़े हैं। अर्द्ध सरकारी श्री शांति इंटर कॉलेज में भी मानक के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती नहीं है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 30 प्रशिक्षकों में मात्र 10 ही तैनात हैं। इस ओर न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं न अधिकारी। ऐसे में छात्रों के खराब होते भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा। पेश है एक रिपोर्ट...

महरौनी में बालिकाओं के लिए एक मात्र इंटर कॉलेज है। यहां वर्षों से प्रधानाचार्य समेत प्रवक्ताओं के पद खाली हैं। हाईस्कूल में एलटी ग्रेड के नौ शिक्षकों के पद सृजित किए गए थे, जिसमें से मात्र एक ही शिक्षक कार्यरत है। शेष पद खाली हैं। इसी तरह प्रवक्ताओं के आठ पद हैं, जबकि नियुक्ति किसी की नहीं है। यहां 1300 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था अभिभावक संघ से तैनात शिक्षकों के माध्यम से होती है। अभिभावकों ने लगातार उच्चाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से शिक्षकों की तैनाती के लिए आग्रह किया, लेकिन हालात जस के तस हैं। प्रधानाचार्या शीलम गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों की कमी के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


महरौनी स्थित श्री शांति इंटर कॉलेज में छात्रों की संख्या साल दर साल कम होती जा रही है। विगत वर्ष जहां 1000 से अधिक छात्र थे, वहीं इस वर्ष 816 ही रह गए। यहां हाईस्कूल में एलटी ग्रेड के 17 पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष सात पद ही भरे हैं, शेष 10 पद अरसे से खाली पड़े हैं। इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के आठ पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष तीन ही कार्यरत हैं, शेष पांच पद खाली हैं। जीव विज्ञान, इतिहास, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और हिंदी जैसे विषय पढ़ाने वाले विशेषज्ञ शिक्षकों का वर्षों से अभाव है। प्रधानाचार्य वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पत्राचार कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है, उम्मीद है कि जल्द शिक्षकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में निपुण बनाने के लिए महरौनी में राजकीय औद्योगिक संस्थान की स्थापना की गई। यहां टेक्निकल और नॉन टेक्निकल के 14 ट्रेड हैं, जिसके लिए 30 पद सृजित किए गए, लेकिन महज 10 पद ही भरे हैं। छात्र-छात्राओं की तकनीकी शिक्षा प्रभावित हो रही है।

-------
बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में 22 बच्चे महरौनी के निजी कॉलेजों के आए
महरौनी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इस बार हाई स्कूल के 10 और इंटरमीडिएट के पांच विद्यार्थी जनपद की टॉप टेन सूची में आए हैं। पूरे क्षेत्र को देखें तो कुल 22 बच्चे टॉप टेन में शामिल हैं, इनमें से सरकारी कॉलेजों का कोई बच्चा मेरिट सूची में नहीं है। इसकी खास वजह कॉलेजों में पर्याप्त स्टॉफ का न होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed