फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   student murder charged

फांसी पर लटके मिले छात्रा के शव में हत्या का मामला दर्ज

Fri, 26 Feb 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
student murder charged
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
ललितपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने बीते मंगलवार को मोहल्ला पिसनारी में फांसी पर लटके मिले छात्रा के शव के मामले में पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पिसनारीबाग निवासी जुगल किशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 फरवरी को वह अपनी दुकान पर था। पत्नी आंगनबाड़ी केंद्र में ड्यूटी पर थी। घर पर पुत्री मुस्कान (15) अकेली थी। दोपहर में उसका छोटा पुत्र सागर स्कूल से घर वापस पहुंचा तो देखा कि दरवाजे अंदर से बंद थे। इस पर सागर बगल में रहने वाले के घर की छत से मकान में गया और देखा कि उसकी बहन साड़ी के फंदे पर झूल रही है। उसने मामले की जानकारी मोहल्लेवासियों को दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

पुत्री मुस्कान के पास एक मोबाइल था, जिससे लगातार बात हुई। मोबाइल नंबर जीडी मेमोरियल स्कूल के सामने निवासी सौरभ सेन का है। जो पुत्री को लगातार परेशान कर रहा था। तहरीर में बताया कि सौरभ सेन की बातों को नहीं मानने पर उसने पुत्री की हत्या कर दी है। फांसी के फंदे पर लटकते समय मुस्कान के दोनों पैरों के घुटने जमीन पर लगे थे, जबकि फंदे वाली साड़ी में गांठ नहीं लगी थी। साड़ी गले व जाल में सिर्फ लिपटी हुई थी। पास में ही कुर्सी यथावत रखी रही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को लेकर घंटाघर पर प्रदर्शन किया था और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed