फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   student died by hightension line

मकानों की छत से निकले हाइटेंशन तार बने काल, छात्र की मौत्

Mon, 13 Jan 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
student died by hightension line
पिसनारी मुहल्ले में छत के ऊपर से निकले हाईटेंशन तार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मोहल्ला पिसनारी में एक छात्र की छत से निकले हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। शिवम (17) पुत्र शिशुपाल सिंह कस्बा राजघाट निवासी बारहवीं का छात्र था। वह अपनी बहन पूजा ठाकुर के साथ पढ़ाई के चलते मोहल्ला पिसनारी में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार की सुबह दोनों बहन-भाई छत पर पढ़ने के लिए बैठे थे। इसी दौरान शिवम उठा और तभी अचानक हाइटेंशन लाइन तार उसके चेहरा को छू गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया और छत पर सिर के बल गिर गया। यह देख बहन चिल्लाई। मकान मालकिन राजकुमारी और अन्य मोहल्लेवासी छत पर पहुंचे और युवक को उठाकर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन पूजा एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे, कई बार दिए हैं ज्ञापन
ललितपुर। शहर में बिछी हाइटेंशन लाइन के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लेेकिन विभाग सबक नहीं ले रहा है। मोहल्लेवासी विभागीय अधिकारियों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से हाइटेंशन लाइन हटाने की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला पिसनारी में राजघाट रोड पर निकली नहर के बायीं ओर जहां पहले खेत होते थे, अब वहां आबादी बस गई है और सैकड़ों मकानों का निर्माण हो गया है। इसी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मकानों की छतों से हाइटेंशन बिजली की लाइन निकली हुई है। मकानों की छतों पर बच्चे व महिलाएं कपड़े सुखाने, पढ़ने के लिए और ठंड से बचने के लिए धूप लेने छतों पर पहुंच जाते हैं। यहां एक मकान बनाते समय मिस्त्री तीन वर्ष पहले करंट की चपेट में आ गया था, जिससे वह झुलस गया था। दो वर्ष पूर्व एक किशोरी भी करंट से झुलस गई थी। एक युवक भी झुलस चुका है। बारिश के दिनों में मकानों में अर्थिंग आने से करंट फैलने का डर बना रहता है। जनप्रतिनिधियों ने हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग पर सिर्फ आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिसनारी मोहल्ला में हाइटेंशन बिजली लाइन हटाने के लिए अवर अभियंता को जांच कर एस्टीमेट बनाने के निर्देश दे दिए हैं। मोहल्ले में हाइटेेंशन लाइन पहले से थी, मकान बाद में बनाए गए। यदि किसी निधि या फिर मोहल्लेवासियों द्वारा लाइन शिफ्टिंग का पैसा जमा कराया जाता है तो लाइन शिफ्ट कराई जाएगी। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- शैलेंद्र कटियार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed