फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   student dead body found talab

दो दिन से लापता युवती का शव गोविंद सागर बांध में उतराता मिला

Tue, 19 Oct 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
student dead body found talab
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दो दिन से लापता 12वीं की छात्रा का शव सोमवार को गोविंद सागर बांध में उतराता मिला। पिता का आरोप है कि छात्रा के साथ मॉल में काम करने वाली एक युवती ने बेटी का मोबाइल नंबर जबरन अपने साथी युवक को दे दिया था। वह युवक बार-बार फोन करके बेटी को परेशान कर रहा था। इस कारण बेटी की शादी भी टूट गई थी। उसने बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी साथी युवती के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती निवासी निक्की वंशकार (18) पुत्री रामनाथ 12वीं की छात्रा थी। दो दिन पहले वह कोचिंग जाने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी, जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला सका। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर रही थी। सोमवार को उसका शव गोविंद सागर बांध में उतराता मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता रामनाथ में बताया कि उसकी बेटी की शादी पक्की हो गई थी। दीपावली के बाद शादी होना तय हुआ था। उसकी बेटी ने एक अक्तूबर से ही स्टेशन रोड स्थित एक मॉल में काम करना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल में काम करने वाली शिवानी नाम की लड़की ने जबरन बेटी का मोबाइल नंबर मांगकर मॉल के बगल में कैंटीन पर काम करने वाले लड़के दीपक को दे दिया था। दीपक उसे बार-बार उसे फोन करने लगा। निक्की ने दीपक से अपनी शादी पक्की होने की बात कही और कहा कि वह दोनों उसे परेशान न करें, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि फोन बार-बार बिजी होने से किसी तरह यह बातें निक्की के मंगेतर को पता चल गईं और उसने शादी तोड़ दी।

शादी टूटने पर निक्की ने दीपक से कहा कि उन लोगों के कारण उसकी शादी टूट गई है और उसने बांध में कूदकर जान देने की चेतावनी भी दी, लेकिन दीपक फिर भी नहीं माना। वह शिवानी के माध्यम से बात करने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर निक्की बीते दो दिन पहले 16 अक्तूबर को लगभग दोपहर दो बजे घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकल गई और उसने गोविंद सागर बांध में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतका दो बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed