फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   student aarya become oneday EO

एक दिन के लिए ईओ बनी छात्रा आर्या, किया लोगों को जागरूक

Sun, 29 Aug 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
student aarya become oneday EO
नगर पंचायत की एक दिन के लिए ईओ बनी आर्या सोनी के साथ नगर भ्रमण करती चेयरमैन कृष्णा अमर सिंह - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को नगर की आर्या सोनी को एक दिन के लिए नगर पंचायत का अधिशासी अधिकारी बनाया गया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने नगर का भ्रमण कर लोगों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर जागरूक किया और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान चेयरमैन कृष्णा अमर सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है इसी के तहत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने अपना पद एक दिन के लिए छात्रा आर्या सोनी को दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद आर्या सोनी ने नगर भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी से कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि मास्क पहनें और दो गज की दूरी बनाए रखें । उन्होंने नगर पंचायत के माइक से नगर वासियों से अपील की साफ सफाई का ध्यान दें और कचरे को डस्टबिन और कचरा गाड़ी में ही डालें। अपने आसपास गंदगी न फैलाएं, गंदे पानी को इकठ्ठा न होने दें। पॉलिथीन से पर्यावरण को बहुत नुकसान है इसलिए इसका प्रयोग कतई न करें।
विज्ञापन

आर्या सोनी नगर के अधिवक्ता प्रेमनारायण सोनी की पोती हैं। आर्या सोनी ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा का भाव जागृत करने की योगी सरकार की यह बहुत अच्छी पहल है। मिशन शक्ति के कारण आज वे उस कुर्सी पर बैठी हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह, माधवी जैन, बंदना बुंदेला, ज्ञानबाई, शिखा सोनी, सीता सिंह, ब्रजेश रिछारिया, दिनेश मलैया, आशीष पंडा, मनीष अहिरवार, लखन लाल सहित पार्षद नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे ।आभार नगर पंचायत ईओ मधुसूदन जायसवाल ने व्यक्त किया।7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed