फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   street play

नुक्कड़ नाटक कर वोट का महत्व बताया

Thu, 19 Jan 2017 01:00 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 19 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
street play
प्रशासन - फोटो : amar ujala
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अंतर्गत मतदाता जागरूकता से संबंधित गीत का प्रस्तुतिकरण, रंगोली प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। बुुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा तुवन मंदिर पर तथा नगर पालिका के सामने स्थित घंटाघर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित विविध प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अंतर्गत बुंदेली भाषा में लोकगीत तथा नुक्कड़ नाटक के साथ ही अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
विज्ञापन



कॉलेज की छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम तुवन मंदिर पर जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और गीत के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि मतदाता बिना किसी प्रलोभन या लालच के जाति-धर्म के मतभेदों से ऊपर उठकर मतदान मेें हिस्सा लें तथा अपनी पसंद के प्रत्याशी का चयन करें। घंटाघर पर आयोजित कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक के साथ ही बुंदेली गीत प्रस्तुत किया गया, जिसका मूल संदेश मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान में भाग लेने तथा अन्य लोगों को भी मतदेय स्थलों पर लाने हेतु प्रेरित करना था।
विज्ञापन



घंटाघर पर आयोजित कार्यक्रम मेें जब छात्राओं द्वारा यह कार्यक्रम प्रारंभ कर मतदान करो मतदान करो शीर्षक का गीत प्रस्तुत किया गया तो गीत सुनने वालों तथा नुक्कड़ नाटक देखने वालों की भीड़ लग गयी। आने जाने वाले लोग भी रूककर इस जागरूकता कार्यक्रम का आनंद लेते हुए दिखे। कार्यक्रम मे उपस्थित उप जिलाधिकारी  रमेश चन्द्र तिवारी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इसको और अधिक प्रभावी ढंग से आयोजित किये जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी चन्द्रचूड़ दुबे, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पूनम मलिक तथा कॉलेज की अध्यापिकायें शकुंतला सैनी, अर्चनी श्रीवास्तव, प्रियंका सुडे़ेले, नाजरीन खान, लल्लू गुप्ता, इरशाद खान, जाहिद खान मंसूरी तथा केके सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed