फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Storm wreaked havoc, buffalo died due to falling of tree

Lalitpur News: आंधी ने बरपाया कहर, पेड़ गिरने से भैंस मरी

Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Storm wreaked havoc, buffalo died due to falling of tree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा/ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रखवारा में आंधी चलने से धनीराम कुशवाहा का लगभग 50 फिट लंबा टिनशेड उड़ गया, जो पास में ही खड़े उसके ट्रैक्टर के ऊपर जा गिरा। ट्रैक्टर का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ग्राम सतवांसा में पेड़ गिरने से दबकर एक दुधारू भैंस मर गई। वहीं, विभिन्न फीडर की आपूर्ति जगह-जगह पेड़ गिरने से ध्वस्त हो गई। आंधी आने से रविवार दोपहर मड़ावरा 33 केवी विद्युत उपकेंद्र से पोषित मदनपुर, गिरार, कारीटोरन, धौरीसागर और मड़ावरा टाउन फीडर की हाईटेंशन लाइनों पर जगह-जगह पेड़ गिर गए। इन फीडरों से जुड़े दर्जनों गांव की बिजली ठप हो गई। कर्मचारियों ने आंधी रुकने के बाद तारों तो सही किया। देर शाम साढ़े सात बजे आपूर्ति सुचारु की जा सकी। अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि कुछ फीडरों की बिजली सुचारु कर दी गई है, जबकि कुछ फीडरों पर तार जोड़ा जा रहा है। सतवांसा निवासी अर्जुनसिंह की भैंस पर एक पेड़ उखड़ कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से उसकी भैंस मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed