फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Storm and rain increased the difficulty, broken trees, flying tinshed

Lalitpur News: आंधी और बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, टूटे पेड़, उड़े टिनशेड

Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain increased the difficulty, broken trees, flying tinshed
मड़ावरा। जिले में बुधवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आंधी और बारिश से कई जगह पेड़ टूट गए। साथ ही बिजली के तार गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

मड़ावरा क्षेत्र में मौसम में अचानक हुए बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन आंधी और बारिश ने लोगाें की आफत बढ़ाई। आंधी के चलते टौरिया मोहल्ला निवासी इसरार खान पुत्र जन्नू खान के मकान का टिन शेड उड़ गया। वहीं बारिश से घर में रखा सामान बर्बाद हो गया। साथ ही रामचरन पाल के मकान के टिन शेड उड़ गए, पॉवर हाउस के पास रहने वाले हल्काई शाह के मकान का टिन शेड हवा में उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

तहसील के सामने दुकानों के शेड उड़ जाने से दुकानों में पानी भर गया। इससे कंप्यूटर, प्रिंटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। करीब एक घंटे चली आंधी और बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही दर्जनों पेड़ टूटने उखड़ने से यातायात बाधित रहा। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरयाना गांव में गिरे ओले, चिंता में किसान
ललितपुर। मौसम में आए बदलाव के चलते तेज हवाओं के साथ शहर व तालबेहट में बूंदाबांदी हुई। वहीं महरौनी व पाली में झमाझम बारिश हुई। गुरयाना गांव में ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों का कहना था कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने खेत में मूंग बोयी थी, ज्यादा पानी बरसा तो बीज खराब हो जाएगा। इधर, पाली, तालबेहट क्षेत्र में बूंदाबादी और तेज हवाओं के चलते बिजली गुल हो गई।

गाज गिरने से महिला की मौत
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के गांव डोंगराकलां में झोपड़ी के बाहर बच्चे के साथ बैठी आदिवासी महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराकलां निवासी कमला रानी (40) पत्नी रामसिंह सहरिया बुधवार शाम करीब 5:30 बजे अपनी झोपड़ी में थी। इस दौरान अचानक मौसम बदल गया। पानी की बौछारों के साथ ही आसमान से बिजली तड़क कर झोपड़ी के पास गिरी। इसकी चपेट में आकर कमला रानी और उसका तीन वर्षीय बेटा विशाल गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक कमला ने दम तोड़ दिया था। जबकि बच्चे को अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी पर तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता, कानूनगो कुंवर बहादुर, सीओ कमलेश नारायण पांडेय, लेखपाल विनय कुमार व थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed