{"_id":"64d5452c36e6a76e520e6854","slug":"stopping-the-bus-the-youth-created-ruckus-by-fighting-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-2130-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बस रोककर युवकों ने मारपीट कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बस रोककर युवकों ने मारपीट कर किया हंगामा
Fri, 11 Aug 2023 01:44 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
बीस मिनट तक हाईवे पर लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी-ललितपुर हाईवे पर कुछ युवकों ने बस को रोककर स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए हंगामा किया। जिससे हाइवे पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। लोगों के द्वारा मामले को शांत कराया गया तब जाकर हाईवे पर जाम खुला।
बृहस्पतिवार की सुबह झांसी से सवारियों को लेकर ललितपुर आ रही थी। अभी बस थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नदनवारा के पास हाइवे पर पहुंची थी कि कुछ युवकों ने बस को रोक लिया। युवकों ने बस के स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए हंगामा करने लगे। इस कारण से हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया।
राहगीरों व जाम में फंसे लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। करीब 20 मिनट बाद जाम खुला और वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। कस्बा बांसी चौकी प्रभारी सुजीत मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर जाम लगने की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक जाम खुल चुका था। बस स्टाफ के साथ मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।