फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stopping and abusing while carrying sister's palanquin

Lalitpur News: बहन की डोली ले जाते समय रोककर की गाली-गलौज

Sun, 14 Jul 2024 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Stopping and abusing while carrying sister's palanquin
ललितपुर। बहन को डोली में बैठाकर ले जाते समय सात लोगों पर रास्ता रोककर गाली-गलौज कर अपमानित करने एवं मारपीट का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाना सौजना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना सौजना अंतर्गत ग्राम निबुआखेरा निवासी भगवानदास अहिरवार ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि 12 जुलाई की शाम को वह अपनी बहन जयंती की शादी की डोली लेकर जा रहा था। रास्ते में गांव के तीन व्यक्ति अपने चार साथियों के साथ मिले। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और बहन को डोली में बैठाकर न ले जाकर पैदल ले जाने की बात कही। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने एकराय होकर उसके भाई रघुवीर के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। जब उसने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिससे वह दोनों भाई चोटिल हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सौजना पारुल चंदेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed