फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stopped payment for road laid without financial approval

Lalitpur News: बिना वित्तीय स्वीकृति के डाली गई सड़क का भुगतान रोका

Wed, 08 Jan 2025 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Stopped payment for road laid without financial approval
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। महरौनी विकास खंड की ग्राम पंचायत लरगन में बिना वित्तीय स्वीकृति के डाली गई सड़क के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। अब इस रोड का भुगतान किसी भी मद से नहीं होगा।
लरगन में पुलिया से खलक सिंह के बाड़े तक बिना वित्तीय स्वीकृति के ही 100 मीटर सीसी सड़क बनकर तैयार हो गई। मनरेगा के नियमानुसार कार्य प्रारंभ करने से पहले तकनीकी सहायक द्वारा कार्यस्थल का निरीक्षण कर उक्त कार्य का एस्टीमेट बनाया जाता है। इसके बाद अवर अभियंता जांचकर अनुमोदन करता है। इसे वित्तीय स्वीकृति के लिए खंड विकास अधिकारी के पास भेजा जाता है। वित्तीय स्वीकृति मिल जाने के बाद वर्क आईडी जारी की जाती है। तब मजदूरों से उस कार्य का आवेदन लिया जाता है।
विज्ञापन

आवेदन के बाद मस्टररोल जारी कर कार्य स्थल पर लगाया जाता है। लरगन में उक्त औपचारिकताओं को पूरा करे बिना ही वर्क आईडी जारी कर दी और ग्राम पंचायत ने बिना मजदूरों और मैटेरियल खरीदे ही सीसी रोड का निर्माण कर दिया। अमर उजाला ने 24 दिसंबर के अंक में इसे पेज 6 पर ‘गजब : बिना वित्तीय स्वीकृति के ही लरगन में डाल दी सीसी रोड‘ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद खंड विकास अधिकारी ने उक्त सीसी रोड पर किसी भी मद से भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
वर्जन
लरगन में पुलिया से लेकर खलक सिंह के बाड़े तक बिना वित्तीय स्वीकृति के बनाई गई सड़क का भुगतान नहीं किया जाएगा। किसी भी मद से इसका भुगतान नहीं होगा। मनरेगा में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -आजम अली, बीडीओ, महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed