फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Steel factory to be set up in Girar, investors start coming

Lalitpur News: गिरार में लगेगी स्टील फैक्टरी, निवेशक आने शुरू

Thu, 11 Apr 2024 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Steel factory to be set up in Girar, investors start coming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां स्टील की फैक्टरी लगाने के लिए निवेशक आने लगे हैं। गिरार क्षेत्र में आयरन निकलने के बाद निवेशकों का रुझान बढ़ा है। कई कंपनी निजी तौर पर सर्वे भी करा रही हैं। हालांकि, अब तक किसी भी कंपनी ने एमओयू साइन नहीं किया है। लेकिन चुनाव बाद इस प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।
गिरार के बरवार क्षेत्र में लौह अयस्क एवं स्वर्ण धातु के भंडार का सर्वे किया गया था। यह कार्य भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने किया था। लगभग 44 बोर कर खनिज की मात्रा का निर्धारण किया गया था। यहां 25 से 30 प्रतिशत ग्रेड का आयरन आंकलित किया गया था। आयरन फार्मेशन की क्वाटर्ज वेनस में स्पोराडिक गोल्ड मिनरलाइजेशन भी मिलता है। इस लो ग्रेड आयरन को बेनिफिशिएशन के 67.30 प्रतिशत आयरन को सांद्रित किया जा सकता है, जो स्टील निर्माण में प्रयुक्त होता है।
विज्ञापन

इन खदानों के प्रारंभ होने में चुनाव आचार संहिता आड़े आ रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि कंपनी यहां उद्योग लगाने की संभावनाएं तलाशने में लगी हैं। लोकसभा चुनाव बाद निवेशक भी खुलकर सामने आ जाएंगे। यहां स्टील उद्योग प्रारंभ होने से लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्यमी मित्र रवि बबेले ने बताया कि स्टील उद्योग के क्षेत्र में निवेशकों का रुझान दिखाई दे रहा है। अच्छा निवेश आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
हवाई यात्रा सुगम होने की संभावना से निवेशक आकर्षित
जानकारों का कहना है कि यहां हवाई अड्डा निर्माण होने की खबर सुनकर भी निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। जनपद जब हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा तो उद्योग लगाने वालों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed