फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   steal property

प्रापर्टी डीलर के सूने मकान में चोरी

Fri, 10 Jul 2015 01:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 10 Jul 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। चोरों ने गोविंद सागर बांध के किनारे स्थित प्रापर्टी डीलर के सूने मकान को अपना निशाना बनाया। ताले काटकर अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़कर आराम से हाथ साफ किए। गृहस्वामी के भाई ने लाखों रुपये की नकदी, सोने- चांदी के जेवर के अलावा प्रापर्टी के अभिलेख, पॉलिसी और चेक बुक चोरी की आशंका प्रकट की है। पुलिस ने मौका मुआयना करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मूलत: सदनशाह निवासी प्रापर्टी डीलर खुर्शीद अहमद पुत्र जमील अहमद गोविंद सागर बांध के किनारे मुहल्ला लेडिय़ापुरा स्थित मकान में किराए से रहते हैं, उनकी पत्नी स्टेला जिला महिला अस्पताल में संविदा पर स्टाफ नर्स है। बीती सात जुलाई को खुर्शीद मकान में ताले डालकर अपनी पत्नी के साथ चेन्नई घूमने गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर ढाई बजे भाई उमर निवासी सदनशाह खुर्शीद के मकान पर पहुंचा।
विज्ञापन



 चैनल पर लगा ताला टूटा देखकर उसे अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे। गोदरेज की अलमारी कमरे में पड़ी हुई थी, उसकी तिजोरी टूटी थी। अलमारी और सूटकेस में रखा सामान बाहर बिखरा था। उमर ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी, जिस पर कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक अवध राजपूत चेतक मोबाइल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का मुआयना किया। उमर का कहना है कि खुर्शीद से मोबाइल पर बात करने से पता चला कि अलमारी में दो लाख रुपये, सोने चांदी के जेवर, प्रापर्टी से संबंधित कागजात, पॉलिसी और चेकबुक आदि रखी हुई थी, जो नदारद हैं। नतीजे पर पहुंचने के लिए गृहस्वामी के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी ने एलईडी देखी!
खुर्शीद के भाई उमर का कहना है कि चोरों ने अंदर वाले कमरे में रखी फ्रिज से बोतल निकालकर मकान के आगे वाले हिस्से में बने गेस्ट रूम में बैठकर पानी पिया और एलईडी भी देखी, क्योंकि पानी की बोतल और एलईडी का रिमोट अपने स्थान से अलग पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed