फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stay at home doing anything

कुछ भी करो लेकिन घर में ही रहो

Tue, 28 Apr 2020 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stay at home doing anything
शहर के तालाबपुरा में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं एवं युवतियां - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंगलवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा शहर के तालाबपुरा में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवतियों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए घरों में अपने कार्यों में व्यस्त रहते हुए लॉकडाउन का पालन कर रहीं हैं। कोई घर में क्रिकेट की प्रैक्टिस, तो कोई लूडो खेलकर टाइमपास कर रहीं हैँ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी हमारा जिला कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह मुक्त है। इसे हमेशा के लिए कोरोना मुक्त रखने के लिए हमें लगातार एहतियात बरतनी होगी। संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह सावधान रहना होगा। क्योंकि, यही समय है, जब हमारी सच्ची परीक्षा है। इस परीक्षा में सफल होने की हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें अपने जनपद को कोरोना वायरस के संक्रमण से पूर्णतया मुक्त बनाए रखने के लिए सभी को अपने घरों में रहना चाहिए। संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहें। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संक्रमण से बचने के लिए घर में ही रहें।
विज्ञापन

अतिआवश्यक कार्य होने पर घरों से बाहर निकलें और जब भी घर से बाहर निकलें तो अपने चेहरे को पूरी तरह ढ़ंकने के लिए मॉस्क या तौलिया/ गमछा का प्रयोग करें। किसी से भी न मिलें। अगर किसी से आवश्यक कार्य हो तो सामने वाले से उचित दूरी बनाए रखें। किसी से भी हाथ न मिलाएं, बल्कि दूर से ही नमस्ते करें। चाहे आप कहीं भी हों, अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से बार- बार साफ जरुर करें। जनपद का प्रत्येक व्यक्ति इन सब उपायों को करेगा और सतर्क रहेगा, तो हमारे जनपद को संक्रमण का किसी भी प्रकार का भय नहीं होगा। इस दौरान शहर के तालाबपुुरा मुहल्ले की अर्चना, मोनिका यादव, मीनू, हल्कीबाई, विमला यादव, धनकुंअर सहित अनेक महिलाएं एवं युवतियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद की सीमाओं से लगे सभी जिले कोरोना वायरस की चपेट में हैं। अब हम सभी का कर्तव्य है कि लॉकडाउन का पालन करें। अपने जनपद को कोराना से मुक्त बनाए रखने के लिए लगातार एहतियात बरतनी होगी। संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह सतर्क और सावधान रहना होगा।
- अर्चना यादव
मंगलवार को हमारा जन्मदिन था, लेकिन लॉकडाउन के कारण हमने घर में ही मावे का केक बनाकर परिवार के सदस्यों के साथ सेलिब्रेट किया। क्योंकि, लॉकडाउन का पालन करने में हम सब की भलाई है। इसलिए हम सभी ईमानदारी से लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।
- मोनिका यादव
हम घर पर ही क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। जनपद में रहने वाले प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संक्रमण से बचने के लिए घर में ही रहें और लॉकडाउन का पालन करें। लॉकडाउन का पालन करने से हम सभी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रहेंगे।
- मीनू
हम सर्तक हैं, अन्य लोगों को भी लॉकडाउन को पालन करने की सलाह दे रहे हैं। संक्रमण से बचे रहने के लिए किसी से भी न मिलें, अगर किसी से आवश्यक कार्य है तो सामने वाले से उचित दूरी बनाए रखें। किसी से भी हाथ न मिलाएं, बल्कि दूर से ही नमस्ते करें।
- हल्कीबाई
देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही थी, ऐसे में लॉकडाउन का पालन करना जरूरी है। हमें अपने जनपद को कोरोना वायरस के संक्रमण पूर्णतया मुक्त बनाए रखने के लिए सभी अपने घरों में रहें। संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्व रहें।

- विमला
जिस तरीके से संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में हम सबका घरों में रहना बहुत जरूरी है। अतिआवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें और जब भी घर से बाहर निकलें तो अपने चेहरे को पूरी तरह ढकने के लिए मॉस्क या तौलिया/ गमछा का प्रयोग करें।
- धनकुंअर
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed