फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Statues will help in yoga postures

Lalitpur News: योग आसन में सहायक होंगी प्रतिमाएं

Sun, 04 Jan 2026 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Statues will help in yoga postures
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका कंपनीबाग में दस लाख रुपये की लागत से सूर्य नमस्कार के स्टेच्यू स्थापित करा रहा है। इससे लोगों को सूर्य नमस्कार के आसन करने में सुविधा होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कार्य पूर्ण किया जाएगा।
नगर में स्टेशन रोड पर स्थित कंपनीबाग प्रमुख पार्कों में एक है। यहां पर शहरवासी सुबह के समय लोग योग करने व टहलने के लिए आते हैं। शाम को भी लोग टहलने के लिए आते हैं। वहीं दिन में शहर आने वाले लोग समय व्यतीत करने के लिए आते हैं। इससे दिन भर भीड़ बनी रहती है।
विज्ञापन

पार्क में योग करने वालों के लिए खुशखबरी है। नगर पालिका परिषद द्वारा दस लाख रुपये की लागत से सूर्य नमस्कार के स्टेच्यू लगवाए जा रहे हैं। इनमें प्राणासन, हस्तउत्तानासन, पाद हस्तासन, अश्वसंचालनासन, दंडासन, अष्टांगनमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि नमस्कार के स्टेच्यू लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को सोगासन करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कंपनीबाग में सूर्य नमस्कार के स्टेच्यू लगाए जा रहे हैं। जल्द ही कार्य पूर्ण कर खुलवाए जाएंगे।
-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed