फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Statue of Sheshnag Damaged Under the Influence of Alcohol

Lalitpur News: शेषनाग की मूर्ति को शराब के नशे में किया क्षतिग्रस्त

Thu, 09 Apr 2026 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Statue of Sheshnag Damaged Under the Influence of Alcohol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जेल चौराहा के पास निर्मित मंदिर में लगी शिवलिंग के शेषनाग को बुधवार सुबह शराब के नशे में एक व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और कार्रवाई की। पुलिस ने आमलोगों की मदद से मंदिर में शिवलिंग के शेषनाग को विधि-विधान से पुनः स्थापित कराया।

शहर के मोहल्ला घुसयाना रोड जेल चौराहा के पास शिव मंदिर है। जिसमें शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित हैं। बुधवार की सुबह मोहल्ले का रजत घाबरी पूजा के लिए गया तो यहां एक व्यक्ति मंदिर में था और मूर्ति में लगे शेषनाग को क्षतिग्रस्त कर रहा था। इस पर मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु और हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरोपी युवक छाेटू निवासी कसाई मंडी जोकि शराब के नशे में था, उसको पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर न्यायालय में पेश किया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने आम लोगों की मदद से शिव मंदिर में स्थापित शिवमूर्ति के शेषनाग को विधि-विधान से पुन: स्थापित कराया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शराब के नशे में एक युवक ने शिव मूर्ति के शेषनाग को क्षतिग्रस्त कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। आमलोगों की मदद से मंदिर में स्थापित शिवलिंग के शेषनाग को पुनः विधि-विधान पूर्वक स्थापित कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed