फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   state minister manoherlal panth vishnu tiwari

राज्यमंत्री ने विष्णु तिवारी को दिया शासन से मदद का भरोसा

Tue, 16 Mar 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
state minister manoherlal panth vishnu tiwari
विष्णु तिवारी से बात करते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, मन्नू कोरी व पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। दुष्कर्म और एससीएसटी के मामले में हाईकोर्ट से निर्दोष साबित होने पर 20 साल बाद जेल से रिहा विष्णु तिवारी से मिलने और उसकी मदद के लिए अब लगातार सामाजिक संगठनों के अलावा राजनीतिक संगठनों के लोग भी पहुंचने लगे हैं। श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ रविवार को विष्णु तिवारी से मिलने उसके गांव सिलावन पहुंचे और उसके घर में विष्णु को माला पहनाकर उसे सम्मानित भी किया और एक लिफाफा देकर आर्थिक मदद की। उन्होंने विष्णु तिवारी को उसकी मदद के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात करने और उसकी मदद के लिए शासन में उसका मुद्दा रखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने विष्णु के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों से आवास और रोजगार दिलाने के लिए वार्ता भी की, साथ ही पुलिस अधीक्षक से आपराधिक मामलों में गहनता से और निष्पक्ष जांच करने की बात कही। वहीं, यहां सोनू चौबे ने भी राज्यमंत्री को उसके साथ अन्याय की दास्तान सुनाई और प्रदेश की योगी सरकार और विधिक सेवा समिति का आभार जताया, जिनकी मदद से वह निर्दोष साबित होकर अपने घर लौटा है। उनके साथ अजय पटैरिया, सोनू चौबे आदि मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed