{"_id":"65efef392fdb907f470d544d","slug":"state-level-talent-search-examination-will-be-held-in-secondary-schools-on-14th-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111659-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: माध्यमिक विद्यालयों में 14 को होगी राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: माध्यमिक विद्यालयों में 14 को होगी राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह परीक्षा 14 मार्च को 39 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होगी। परीक्षा में सफल होने वाले सौ-सौ छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें अभ्युदय कोचिंग व प्रतियोगी परीक्षा से जोड़ा जाएगा और उनका मार्गदर्शन किया जाएगा।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अभ्युदय कोचिंग व प्रतियोगी परीक्षा के लिए मार्गदर्शन करने को शासन द्वारा 14 मार्च को राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयाेजित की जाएगी। इसमें सौ-सौ छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में कक्षा 9-10 और विज्ञान वर्ग के 11 व 12वीं के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग जुट गया है और छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए कक्षाध्यापकों को नोडल बनाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा कराने के लिए सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
तीन भागों में आएगा प्रश्न पत्र
कक्षा 9 से 10 के छात्रों की प्रतिभा खोज परीक्षा का प्रश्न पत्र तीन भागों में होगा। इसमें सामान्य मानसिक क्षमता का परीक्षण के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। अंग्रेजी भाषा समझ परीक्षण में शब्दकोष, इंग्लिश कंप्रहेंशन से संबंधित 15 बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे। शैक्षिक योग्यता परीक्षण खंड में 15 बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान व हिंदी के प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा 11 से 12 की प्रतिभा खोज परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंग्रेजी भाषा समझ परीक्षण और शैक्षिक योग्यता परीक्षण में दो विकल्प हाेंगे। जिसमें प्रथम रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहु विकल्पीय रहेंगे।