{"_id":"5faaf2b48ebc3e9bd646f247","slug":"staff-nurse-died-misteriously-lalitpur-news-jhs18083220","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टा्फ नर्स की संदिग्ध परस्थितयों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टा्फ नर्स की संदिग्ध परस्थितयों में मौत
विज्ञापन
rape2 grafic.jpeg
- फोटो : rape2 grafic.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के आजादपुरा मोहल्ले में राजकीय बाल सुधार गृह दैलवारा में तैनात स्टाफ नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को उसके ही घर के आंगन में पड़ा मिला। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मंगलवार को दूध वाले ने दरवाजा खटखटाया था, दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों से पूछताछ की। अनहोनी की आशंका के चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो महिला घर के आंगन में मृत मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी फूलाबाई (56) पत्नी स्वर्गीय कृष्णकुमार के घर पर मंगलवार की सुबह दूधवाला आया था। उसने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की। काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने नई बस्ती चौकी इंचार्ज को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो महिला का शव आंगन में पड़ा था। पुलिस ने बताया कि शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं हैं। दरवाजा भी अंदर से बंद था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत गिरने से हुई है। महिला घर में अकेली रहती थी।
-----------
पुत्र कर रहा पढ़ाई, बेटी कर रही नौकरी
मोहल्लेवासियों ने बताया कि मृतका राजकीय बाल सुधार गृह दैलवारा में नर्स के पद पर कार्यरत थी। महिला की 27 वर्षीया पुत्री नंदिनी मिर्जापुर में प्राइवेट नौकरी करती है जबकि 22 वर्षीय पुत्र दीपू सागर बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और अपने चचेरे भाई के साथ इन दिनों इलाहाबाद में रहता है। सूचना मिलने पर दोनों घर के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
------
मोहल्लेवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया। महिला का शव आंगन में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप सिंह सेंगर, चौकी इंचार्ज, नई बस्ती
--------