फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Special cleanliness drive launched in the city regarding the possibility of Omicron

ओमिक्रान की संभावना को लेकर शहर में चलाया विशेष सफाई अभियान

Wed, 08 Dec 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive launched in the city regarding the possibility of Omicron
ललितपुर। प्रदेश में ओमिक्रान के दस्तक देने से पहले ही शासन ने नगर पालिका क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान शुरू कराने के निर्देश दिए है। मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ने अभियान का शुभारंभ करते हुए शहर के वार्डों में सफाई और सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया है, यह अभियान 13 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र ने बताया कि पहले दिन जोन प्रथम के वार्ड नंबर एक मुहल्ला सिद्धनपुरा, वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर, चार गांधी नगर व वार्ड नंबर आठ जुगपुरा, वार्ड नंबर 17 सिविल लाइन, वार्ड नंबर 15 गांधीनगर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड के खाली प्लाटों की सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं नाली की सिल्ट निकालकर कूडे़ का उठान कराया गया और कीटनाशक दवा का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 60 सफाई कर्मचारी, चार कूड़ा निस्तारण हेतु वाहन, कूड़ा निस्तारण हेतु एक ट्रैक्टर, सैनिटाइजेशन स्प्रे टैंकर, छह पिट्ठू मशीन लगाई हैं। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, स्वास्थ्य लिपिक अमित पारा, यामीम खान, अजय कुमार, स्वास्थ्य नायक छोटेलाल, जितेंद्र, अरविंद, रजनी सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed