फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sp protest over inflation and election

समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन

Fri, 16 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
sp protest over inflation and election
ललितपुर। जिले की पांचों तहसील मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मड़ावरा में बैलगाड़ी खींचकर महंगाई के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में हुई गुंडागर्दी को लेकर सरकार की आलोचना की गई। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला कमेटी की ओर से घंटाघर प्रांगण में आयोजित धरना प्रदर्शन में निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि बीते दिनों पूरे प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भाजपा सरकार ने गुंडागर्दी के बल पर कब्जा कर लिया। यह लोकतंत्र की हत्या के साथ जनमत का बड़ा अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आए परिणामों में मिली करारी हार के बाद से भयभीत है। पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लिखे गए और उनके साथ मारपीट तक की गई। उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन एडीएम अनिल कुमार मिश्र को दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, फूलसिंह नन्ना, ज्योति सिंह लोधी, शाकिर अली, रमेश ठेकेदार, रामकिशोर मुखिया, खुशालचंद्र साहू, प्रदीप जैन चिगलौआ, सपा नगराध्यक्ष राजेश झोजिया, मुल्लन जैन, इंजी.हृदेश मुखिया, आशीष अहारिया, शिशुपाल सिंह यादव, रामजीवन यादव, रामदास श्रोतीय, नरेंद्र सिंह, पवन तिवारी, विजय यादव, गोविंद बानौली, रामप्रताप सिंह, शत्रुघन यादव, शिवम मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में निकाली बैलगाड़ी यात्रा
मड़ावरा। बृहस्पतिवार को मड़ावरा में सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमर सिंह, युवजन सभा के अध्यक्ष नेपाल सिंह, और वरिष्ठ नेता शेर सिंह तोमर के नेतृत्व में कमर तोड़ महंगाई के प्रति अपना विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी खींची। कार्यकर्ता मश्तानशाह बाबा दरगाह प्रांगण से बगैर बैलों की बैलगाड़ी पर गैस सिलिंडर रखकर उसे खुद खींचते हुए एसडीएम कार्यालय तक ले गए। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एसपी सिंह को सौंपा। इस दौरान अमरसिंह, नेपाल सिंह, शेरसिंह तोमर, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, सरफराज अली, आलोक रावत, प्रकाश पाल, राजेश गंधर्व आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मदनपुर राजकुमार वर्मा पर्याप्त सुरक्षाबल मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार विरोधी नारे लगाकर की आलोचना
महरौनी (ललितपुर)। इंदिरा तिराहे पर धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम मो. कमर को ज्ञापन दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश का किसान डीजल और खाद के रेट बढ़ने से भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। सपा की सरकार आएगी तो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, साथ ही डीजल, पेट्रोल की कीमतें घटाईं जाएंगी। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमर सिंह, जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू सरदार, गिन्नी राजा, निशांत जैन, गिरधारी यादव, ब्रजेंद्र सिंह यादव, कालका प्रसाद यादव, सरफराज अली, वृषभान सिंह यादव, रामकुमार मारौत आदि उपस्थित रहे। संवाद
तालबेहट। प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता पूराकलां स्टैंड से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील आए। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार और अधिकारियों की आलोचना करते हुए जमकर भड़ास निकाली। वक्ताओं ने कहा कि बीते दिनों पूरे प्रदेश में संपन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में जिस प्रकार से अराजकता का माहौल बनाकर भाजपा सरकार ने गुंडागर्दी के बल पर सीटों पर कब्जा करने का काम किया है, यह लोकतंत्र की हत्या के साथ ही जनमत का बड़ा अपमान है। कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लिखे गए। जिससे लोकतंत्र शर्मसार और कलंकित हुआ है। वक्ताओं ने विवादास्पद स्थानों पर पुन नामांकन कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में स्वामी प्रसाद यादव, मान सिंह यादव, अनिल अड़जरिया, धनीराम रजक, राम विलास, राजेश यादव, धर्मेन्द्र कुशवाहा, गोविन्द्र यादव, राजीव यादव आदि प्रमुख रहे।

प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पाली। नगर अध्यक्ष खेमचंद्र चौरसिया, अमित चौरसिया, तिलक यादव, प्रवीन यादव, जयपाल सिंह समेत दर्जन कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के सामने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर एसडीएम रमेश यादव को ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed