फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP protest in tahseel parisar to 22 march

22 मार्च को तहसील स्तर पर प्रदर्शन करेगी सपा

Thu, 19 Mar 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
SP protest in tahseel parisar to 22 march
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले निर्देशों के क्रम में जिले में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के लिए बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक माह की 22 तारीख को तहसीलस्तर पर जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 23 मार्च को लोहिया जयंती पर साइकिल रैली निकाली जाएगी। कोरोना वायरस को लेकर गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सजग किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि जनता से जनसंवाद करें तथा जनसंपर्क अभियान में तेजी लाएं। पार्टी धरना-प्रदर्शनों के साथ-साथ साइकिल यात्रा शुरू करेगी, जिसके माध्यम से बीजेपी सरकार की उत्पीड़नात्मक नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। सपा कार्यकाल में हुए कामों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। किसानों की बदहाली, नौजवानों में बेरोजगारी व बढ़ती मंहगाई की कुंठा से प्रदेश में चारों तरफ असंतोष और आक्रोश का वातावरण है। समाजवादी पार्टी हर माह की 22 तारीख को तहसीलस्तर पर जन समस्याओं को लेकर धरना देगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को दैवीय आपदा राहत राशि नहीं दिए जाने के फैसले की समाजवादी पार्टी निंदा करती है और इस फैसले को वापस लिये जाने की मांग करती है। सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कोरोना वायरस की जानकारी से गांव-गांव जाकर लोगों को सजग करने और स्वच्छता अपनाए जाने की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, फूलसिंह लखनपुरा, प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू, रहीश हीरापुर, ऋतुराज यादव, स्वामी प्रसाद एड., अमर सिंह, शत्रुघ्न यादव, महेंद्र, विजय परिहार, रामप्रताप सिंह, नोने राजा, अंकित यादव, पुष्पेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सजल साहू, राकेश, जयसिंह, प्रदीप, जितेंद्र, संतोष उमरिया, अशोक साहू आदि मौजूद रहे। संचालन हृदेश मुखिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed