फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sp patrol city

एसपी ने रात में बाइक से घूमकर परखी कानून व्यवस्था.

Tue, 26 Jan 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
sp patrol city
रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बाइक से निकले एसपी प्रमोद कुमार। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर की कानून व्यवस्था को परखने के लिए रविवार देर रात को पुलिस अधीक्षक शहर की सड़कों पर बाइक से घूमे। उन्होंने चौराहों, पुलिस चौकी, मंदिर आदि की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। भ्रमण के दौरान सिविल लाइन चौकी बंद मिली और वहां कोई सिपाही भी मौजूद नहीं मिलने पर उन्होंने चौकी इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने रविवार की रात को करीब दो घंटे तक घूमकर शहर की कानून व्यवस्था का हाल जाना। वह रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मोटरसाइकिल से अकेले ही सादा कपड़ों में हेलमेट पहनकर निकले, ताकि उन्हें कोई पहचान नहीं सके और वह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जान सकें। हालांकि उनकी लोकेशन का पता लगने पर उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड पीछे से अलग बाइक पर उनके साथ हो लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सबसे पहले नेहरूनगर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां चौकी इंचार्ज वहां तैनात मिले। इसके बाद वह नई बस्ती पुलिस चौकी और सीएमओ कार्यालय पहुंचे, जहां कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों के तैनात मिलने पर उन्होंने उनकी सजगता की प्रशंसा भी की। इसके बाद वह सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए तुवन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास क्षेत्र का मुआयना किया। फिर उन्होंने एसपी कार्यालय का का राउंड भी लिया और इसके बाद वह जिला अस्पताल परिसर में स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचे, जहां चौकी बंद पड़ी थी और आसपास कोई भी पुलिस कर्मचारी तक नहीं था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक वापस आवास पर चले गए। पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइन चौकी बंद मिलने और वहां कोई भी पुलिस कर्मचारी उपस्थित नहीं होने के मामले में सिविल लाइन चौकी इंचार्ज से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed