फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP inaugurated the newly constructed library in Police Lines

Lalitpur News: पुलिस लाइन में नवनिर्मित पुस्तकालय का एसपी ने किया उद्घाटन

Tue, 09 Jan 2024 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP inaugurated the newly constructed library in Police Lines
संवाद न्यूज एजेंसी। पुलिस लाइन में नव निर्मित पुस्तकालय का सोमवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने उद्घाटन किया। इस पुस्तकालय में पुलिसकर्मी व उनके परिवार के बच्चे सहित अन्य लोग विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार के समीप स्थित एक भवन में पुस्तकालय कक्ष बनाया गया है। उक्त पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की किताबें रखी गई हैं। सोमवार को एसपी ने नव निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। एसपी ने कहा कि पुस्तकालय बन जाने से यहां पर पुलिस कर्मियों व उनके बच्चे और परिवारजन शांति पूर्ण वातावरण में बैठकर अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। यह भी बताया कि इस पुस्तकालय में विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित किताबें रखी जाएगी। पुस्तकालय में विभिन्न कानून से संबंधित जानकारी की किताबें भी होंगी, जिनको पढ़कर पुलिस कानून संबंधी जानकारी हासिल कर सकेंगे। यहां पर दार्शनिक किताबें, मनोरंजन की किताबें भी रखी जाएंगी। इस दौरान एएसपी अनिल कुमार, सीओ सदर अभय नारायण राय, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed