फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   son killed his father by stabbing him in a land dispute in lalitpur

कलयुगी पूत: शराबी और अय्याश बेटे ने जमीन के लिए ले ली पिता की जान, लड़कीबाजी में हुआ ये हाल

Sun, 24 Jul 2022 11:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Jul 2022 11:10 PM IST
सार

रामान सिंह शराब पीने के साथ ही अय्याश भी था। परिजनों के मुताबिक उसकी शादी हो चुकी थी और दो बच्चे भी हैं लेकिन वह लड़कियों के चक्कर में रहता था। कुछ समय पहले उसके एक लड़की से प्रेमप्रसंग शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने पर वह करीब तीन महीने पहले उसे भगाकर ले गया था।

विज्ञापन
son killed his father by stabbing him in a land dispute in lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम करारी निवासी भगवान सिंह (50) पुत्र महाराज सिंह की उसके ही बड़े बेटे रामान सिंह ने जमीन में हिस्सेदारी व रुपये की मांग को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


ग्राम करारी निवासी भगवान सिंह का बड़ा बेटा रामान सिंह तीन माह पहले एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। तीन माह बाद शनिवार की रात वह शराब के नशे में घर लौटा और खुद के खर्चे के लिए रुपये और अपने हिस्से की जमीन की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर पिता व बेटे में काफी देर तक कहासुनी होती रही। इसके बाद जब पिता रुपये व जमीन देने को तैयार नहीं हुआ तो बेटे रामान ने अपने ही पिता के पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद वह मौके से भाग गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद घर में मौजूद छोटे बेटे सुनील एवं अन्य परिजनों ने घायल भगवान सिंह को उठाया और किसी प्रकार उसे जखौरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को सुबह पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है, जबकि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पास करीब 15 एकड़ जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों को भूला 

रामान सिंह शराब पीने के साथ ही अय्याश भी था। परिजनों के मुताबिक उसकी शादी हो चुकी थी और दो बच्चे भी हैं लेकिन वह लड़कियों के चक्कर में रहता था। कुछ समय पहले उसके एक लड़की से प्रेमप्रसंग शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने पर वह करीब तीन महीने पहले उसे भगाकर ले गया था। उसके इस कारनामे से पत्नी और बच्चे भी परेशान थे। 

जखौरा क्षेत्र के ग्राम करीला में एक युवक ने अपने ही पिता की चाकू मारकर घायल कर दिया था, जिसकी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी पर पता चला कि हत्यारोपी रामान सिंह शराब के नशे में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल पर जाकर मौका मुआयना किया गया। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं हत्यारोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। -अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed