फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   son bad work punish to father

हत्याकांड: पुत्र के कर्मों की सजा पिता को मिली

Sat, 18 Jul 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
son bad work punish to father
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला चौकाबाग में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुरानी रंजिश सामने आई है। मृतक के पुत्र द्वारा चार वर्ष पहले आरोपी की पत्नी को ले जाने के बाद से वह रंजिश मामने लगा था। बीते रोज उसने पुत्र की रंजिश का बदला पिता की गोली मारकर हत्या करके ले लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौकाबाग बड़ी नहर के पास निवासी पंकज उर्फ मोहित पुत्र रघुनंदन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इसी कॉलोनी में उसके घर से कुछ दूर पर पप्पू सेन पुत्र ललती सेन अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। उसके यहां पर भाई राहुल उर्फ रोहित का आना जाना था। पप्पू सेन की पत्नी से प्रेम हो जाने के कारण जुलाई 2016 में उसका भाई रोहित घर से चला गया, जो वर्तमान में झांसी में रह रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके भाई के घर से जाने के करीब एक सप्ताह बाद पप्पू सेन की पत्नी कहीं चली गई और दो माह बाद वापस आ गई थी। इसके बाद पुन: चली गई। पप्पू सेन को शक था कि उसकी पत्नी राहुल के साथ है। इसी बात को लेकर वह उसके पिता व परिवार से रंजिश मानता था और इसी रंजिश के कारण 16 जुलाई की रात को खाना खाकर टहल रहे उसके पिता रघुनंदन वैद्य को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई मयंक ने पप्पू सेन का पीछा किया, तो उसने उन पर भी तमंचा तान दिया। इस पर दोनों भाई रुक गए और वह भाग गया। पप्पू सेन को सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट की रोशनी में देखा और पहचाना। पंकज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पप्पू सेन के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed