{"_id":"67fc0ca0dffdfef6da0d53cd","slug":"somewhere-people-are-yearning-for-water-somewhere-water-is-getting-wasted-due-to-broken-pipeline-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-133339-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कहीं पानी को तरस रहे लोग, तो कहीं पाइपलाइन टूटने से पानी हो रहा बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कहीं पानी को तरस रहे लोग, तो कहीं पाइपलाइन टूटने से पानी हो रहा बर्बाद
विज्ञापन
- कस्बा में टूटी पड़ी है पाइपलाइन, राहगीरों को भी रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन-ललितपुर। कहीं पानी को लोग तरस रहे हैं, तो कहीं पाइपलाइन को टूटने से पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में नमामि गंगे योजना के तहत पाइप पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कर दी है। अभी कई गांव ऐसे हैं, जिसमें पानी नहीं पहुंच रहा है, तो कहीं पर टूटी पाइपलाइन से पानी बर्बाद हो रहा है। मोहल्ला बंगलापुरा में खुशीलाल के मकान से लेकर अखिलेश के मकान तक पाइपलाइन टूटी पानी है, जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। इससे पानी की बर्बादी तो हो ही रही है, साथ ही आम राहगीरों को जल भराव के कारण रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। साथ ही लीकेज के कारण वहां एक बड़ा से गड्ढा हो गया है।
घर के सामने से पानी बह रहा है, कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा, लेकिन यहां पर लीकेज की सुधारने की जल निगम को फुर्सत नहीं है। घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।
अखिलेश गोस्वामी।
पीने का साफ पानी बर्बाद हो रहा है, जिम्मेदारों की इसकी फिक्र नहीं है, जबकि विभाग ग्रामीणों को पानी बर्बाद न करने की नसीहत देता है। लेकिन खुद उस पर अमल नहीं करता है।-बड़े भईया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है टूटी लाइन को ठीक कराया जाएगा- राजेश कुमार, एडीएम नमामि गंगे