{"_id":"6435a52044fb2dd38f0b8e66","slug":"soldiers-dead-body-cremated-with-state-honors-lalitpur-news-c-11-1-73353-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राजकीय सम्मान के साथ हुआ फौजी के शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राजकीय सम्मान के साथ हुआ फौजी के शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
जखौरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गुलेंदा व मनपुरा के बीच दो दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार फौजी की आर्मी अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद उसके शव को मंगलवार शाम को पैतृक गांव जखौरा क्षेत्र के गांव बुधेंड़ी लाया गया। जहां उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
ग्राम बुधेंडी निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र यादव आर्मी में तैनात थे। जितेंद्र की पोस्टिंग आर्मी में जम्मू कश्मीर के लेह में थी। जितेंद्र की पत्नी प्रियंका की तबीयत खराब थी। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव वापस आए थे। जितेंद्र पत्नी सहित तालबेहट में रहते थे। रविवार सुबह जितेंद्र अपने पैतृक गांव बुधैंड़ी आए हुए थे। शाम काे मोटर साइकिल से वह अपने घर तालबेहट वापस जा रहे थे। गुलेंदा मनपुरा के बीच में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे जितेंद्र घायल हो गए।
पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जखौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आर्मी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। जितेंद्र की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया। झांसी में पोस्टमार्टम के बाद जितेंद्र का शव आर्मी के अफसर एवं जवानों द्वारा मंगलवार को पैतृक गांव बुधैंड़ी लाया गया। जितेंद्र की मौत की खबर सुनकर जखौरा बस स्टैंड पर शव आने के इंतजार में हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। जखौरा से शवयात्रा पैदल पैतृक गांव बुधैंडी पहुंची। जहां राजकीय सम्मान के साथ आर्मी अफसरों ने जवान को सलामी दी। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। जितेंद्र के पिता गोविंद सिंह ने बताया कि जितेंद्र को आर्मी की नौकरी पसंद थी और वर्ष 2011-12 में उसने आर्मी को ज्वाइन कर लिया था। जितेंद्र दो भाई व दो बहन थे। जितेंद्र का विवाह वर्ष 2015 में बार ब्लॉक क्षेत्र के वछराऊनी गांव में हुआ था।