फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   social distance create

दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंस के लिए बनाए गोले

Fri, 27 Mar 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
social distance create
मेडीकल स्टोर पर दवा लेने वालों ने बनाई दूरी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस (सामाजिक दूरी) पर जोर दिया जा रहा है। बाजारों में दुकानदारों ने ग्राहकों के मध्य पर्याप्त दूरी रखने के लिए गोले बनाए हैं। इन गोलों में ग्राहक खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को जगदीश मार्केट में रहा। जहां दवा लेने के लिए पहुंचे ग्राहकों ने गोले में खड़े होकर इंतजार किया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वाइरस के संक्रमण से बचाव के लिए दूरी बनाए रखना जरूरी है। दुकानदारों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। घंटाघर के आसपास खुलीं किराना और दवा की दुकानों के आसपास ग्राहकों को खड़े होने के लिए गोले बनाए हैं। कमोवेश यही स्थिति मोहल्ला तलैयापुरा, महावीरपुरा की किराना दुकानों के सामने रही। जिला अस्पताल के सामने व अन्य बाजारों में कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों ने दूरी बनाए रखने के लिए दुकान के आगे एक रस्सी बांध दी है, जिससे ग्राहक और संचालक के मध्य दूरी बने रहे, जिससे संक्रमण का किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं रहे।
विज्ञापन

यही नहीं, कुछ दुकानदार अपने हाथों में सुरक्षा की दृष्टि से ग्लब्ज पहने हैं। उधर, एसडीएम सदर गजल भारद्वाज ने बाजार में खुली दुकानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने भी मुख्य बाजारों में भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने को कहा। पुलिस के जवान भी लोगों को समझाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed