{"_id":"5fac46f58ebc3e9c0031e512","slug":"smart-tv-for-classes-dm-donated-lalitpur-news-jhs1809103107","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट टीवी से बच्चों को पढ़ने में होगी आनंद की अनुभति:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट टीवी से बच्चों को पढ़ने में होगी आनंद की अनुभति:डीएम
विज्ञापन
कलैक्ट्रेट सभागार में स्मार्ट टीवी वितरित करते डीएम
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने जिले के पांच विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के संचालन हेतु स्मार्ट टेलीविजन का वितरण किया। डीएम ने कहा कि स्मार्ट क्लास के संचालन से विद्यालय का शैक्षिक वातावरण भी परिवर्तित होगा और बच्चों को भी पढ़ने में एक अलग आनंद की अनुभूति होगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने बताया कि 09 स्मार्ट टीवी बेसिक शिक्षा विभाग को दान स्वरूप प्रदान की गई हैं, इनमें से 06 टीवी सोनी फिलिंग स्टेशन और 03 टीवी परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा दान की गई हैं। इन 09 टीवी में से 05 टीवी प्राथमिक विद्यालय टीला तालबेहट, प्राथमिक विद्यालय तिंद्रा तालबेहट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धुरवारा जखौरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनवारा महरौनी और कम्पोजिट विद्यालय पड़वां महरौनी में स्मार्ट क्लास के संचालन हेतु लगायी जाएगी तथा शेष को बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में रखा जाएगा। जनपद के 1150 स्कूलों में शासन के निर्देशानुसार स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है, साथ ही वर्तमान समय में दूरदर्शन पर प्रतिदिन 03 घंटे स्मार्ट क्लास के माध्यम से बेसिक शिक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालयों को स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए स्मार्ट टीवी के वितरण हेतु सोनी फिलिंग स्टेशन और परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा किये गए सहयोग की सराहना की, साथ ही जनपद के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य संस्थाओं से अपील की कि वह इस पुण्यकार्य में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें, जिससे प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इस कोरोना जैसी महामारी के समय शिक्षा प्रदान की जा सके। शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रुप में परिवर्तित किया जा रहा है, इससे शिक्षकों को पढ़ाने के लिए डिजिटल मंच प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, परियोजना अधिकारी डूडा राजजीव शुक्ला, सोनी फिलिंग स्टेशन के प्रतिनिधि सहित विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।