फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Smart classes will be made in 267 schools of the district, ICT lab will be established at every block level.

Lalitpur News: जनपद के 267 विद्यालयों में बनाई जाएगी स्मार्ट क्लास, हर ब्लॉक स्तर पर स्थापित होगी आईसीटी लैब

Fri, 13 Oct 2023 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Smart classes will be made in 267 schools of the district, ICT lab will be established at every block level.
छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक को मिलेगा लाभ, बेसिक शिक्षा विभाग जल्द करेगा निर्मित कराने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयोें को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए जनपद में ढाई सौ से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक ब्लाॅक पर एक आईसीटी लैब भी स्थापित की जाएगी। इससे छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को भी लाभ मिलेगा।

जनपद में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में 1.80 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत होकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां अध्यनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और मेधावी छात्र के तौर पर तैयार करने के लिए शासन समय समय पर तमाम योजनाएं संचालित करता रहा है। हाल ही में शासन ने जनपद के 267 परिषदीय और कंपोजिट विद्यालयों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए स्मार्ट क्लास बनाए जाने को चयनित किया था। अब इन चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन स्मार्ट क्लास में ओपीएस सहित फ्लेट पैनल, वायरलेस की-बोर्ड व माउस, यूपीएस, वाईफाई डेटा कार्ड मॉडल, एचडी वेब कैमरा शामिल रहेंगे। जिसके जरिए छात्र-छात्राओं को शिक्षण कार्य कराया जाएगा। स्मार्ट क्लास बनाने के साथ साथ जनपद के प्रत्येक ब्लॉक तालबेहट, जखौरा, महरौनी, बिरधा, मड़ावरा औरबार में एक- एक आईसीटी लैब स्थापित की जाएगी। इस लैब में कंप्यूटर डेस्कटॉप, एक यूपीएस सहित 56 इंच का फ्लेट पैनल, सात वायरलेस की-बोर्ड व माउस, दो बैट्री सहित इनर्वटर, पीए सिस्टम, मल्टी फंक्शन प्रिंटर, वाईफाई राउटर शामिल रहेंगे। आईसीटी लैब स्थपित करने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही जनपद में ब्लॉक स्तर पर आईसीटी लैब स्थापित हो जाएगी और इसका लाभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को मिलेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयोें को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शासन ने जनपद के ढाई सौ से अधिक विद्यालयों को चयनित किया है। इनमें स्मार्ट क्लास बनाए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक ब्लाॅक पर एक आईसीटी लैब भी स्थापित की जाएगी। इससे छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed